HomeJaunpurव्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा-79 के अंतर्गत की जा रही वसूली वह सर्वे छापे के नाम पर सचल दल द्वारा व्यापारियों से किया जा रहे हैं। उत्पीड़न के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से शिकायत किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से व्यापारियों के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके बैंक खातों को सीज किया जा रहा है तथा खातों से धन निकासी भी की जा रही है। विभाग द्वारा ईमेल से नोटिस भेजी जाती है जिससे व्यापारी देख नहीं पता और व्यापारियों को खाते सीज किये जा रहे हैं। खातों से रकम निकाली जा रही है। ईमेल देख ना पाने के कारण व्यापारी ग्रेड- 1 के यहां अपील भी नहीं कर पाते हैं। साथ ही घोषणा के बावजूद टिब्यूनल न होने के कारण दूसरी अपील भी नहीं कर पा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का जीएसटी अधिकारी अनैतिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में एटा जनपद के जलेश्वर जो कि घुंघरू व घंटा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है और यह उद्योग एक कुटीर उद्योग है। वहां से संगठन को अधिकारियों द्वारा जांच एवं सर्वे के नाम पर घर-घर जाकर अनैतिक उत्पीड़न किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। आज 24 जुलाई को प्रदेश के सभी मुख्यालयो पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है।
जिला संरक्षक राजदेव यादव एवं नगर संरक्षक अशर्फी लाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इसी प्रकार सचल दल विभाग द्वारा छोटी-छोटी मानवीय भूल बस ई-वे बिल सहित सभी परिपत्र होने के बावजूद गाड़ियों में पेनल्टी लगाकर जुर्माना जमा कराया जाता है और अपील द्वारा रिफंड किए जाने की बात की जाती है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और सरकार की छवि धूमिल होती है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, अरशद कुरैशी, रमेश बरनवाल, विजय गुप्ता, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, बनवारी लाल गुप्ता, अमर जौहरी, रामकुमार साहू, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, अरविंद जायसवाल, यशवंत साहू, आशीष कुमार, गुलजारी लाल गुप्ता, राजीव साहू, संतोष अग्रहरि, सतीश गुप्ता, चंदन सेठ, विमल भोजवाल, हफिज शाह, शिवम बरनवाल, शाहिद मंसूरी सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर रामकुमार साहू ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read