HomeMumbaiश्रीराम सेवा संस्थान ने पौधरोपण करके संरक्षण का लिया संकल्प

श्रीराम सेवा संस्थान ने पौधरोपण करके संरक्षण का लिया संकल्प

श्रीराम सेवा संस्थान ने पौधरोपण करके संरक्षण का लिया संकल्प

तेजस टूडे ब्यूरो
बसई, मुम्बई। श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा नालासोपारा के कैपिटल मॉल पीछे रेलवे लाइन के किनारे हरियाली अमावस्या पर पीपल और बरगद के पेड़ों के वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अतुल तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया। साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
इस दौरान अरुण पांडेय महराज ने कहा कि हमें वृक्षारोपण पर्यावरण स्वच्छ रखने और बीमारियों से बचाव के लिए अवश्य करना चाहिए। भूपेश तिवारी ने बताया कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। बृजेश ओझा ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालों को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा।
संदीप शुक्ल ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए आम लोगों को प्रकृति की रक्षा करने के लिए वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। हरीश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। शशि ओझा ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read