केमिकल फैक्ट्री के घायलों को घर पहुंचाया जाय: विनय यादव

केमिकल फैक्ट्री के घायलों को घर पहुंचाया जाय: विनय यादव

तेजस टूडे ब्यूरो
एके शुक्ला
हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय यादव ने कहा कि तेलंगाना सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि संगारेडडी की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने 40 लोगों की जान चली गई और बहुत से लोग घायल है। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत पीड़ादायक है। हादसे में मारे गये लोगों के प्रति बिहार सहयोग समिति गहरा दुख प्रकट करती है और ऐसे घटनाएं ना हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखते हुए हमारे तेलंगाना सरकार की 1 करोड़ की राशि की घोषणा से कम से कम उनके परिवार को थोड़ा तो मदद मिलेगी जिनकी जान चली गई। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से निवेदन करता है कि घायलों में कुछ लोग बिहार और दूसरे राज्यों से है। उपचार के बाद के है उनको घर तक पहुंचाने में मदद करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA