जुलाई व अगस्त में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

जुलाई व अगस्त में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में माह जुलाई एवं अगस्त में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 01 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील लालगंज एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा।

दिनांक 15 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार अगस्त माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 05 अगस्त को तहसील रानीगंज में, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में किया जायेगा।

दिनांक 19 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में, एडीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में व मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent