अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर एक और नया फुट ओवरब्रिज की कवायद शुरू हो गई है। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बगल से बनाए जाने के लिए स्थान चिंहित किया गयाइ है। डीआरएम के निरीक्षण के बाद अब नए फुट ओवर के स्थान को लेकर मंथन चल रहा है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल किया गया है। 555 करोड़ रुपये के बजट से जंक्शन लकदक होगा। 35 करोड़ रुपये का बजट निर्गत भी हो गया है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन का कार्य शुरू हो गया है। पुराने भवनों को तोड़-फोड़कर गिराया जा रहा है। आरक्षण कार्यालय के भवन को भी जमींदोज किया जाएगा। इसके अलावा जंक्शन पर एक और नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पहले इसका इसका प्रस्ताव स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बगल से किया गया था, लेकिन अब इसमें परिवर्तन हो गया है। यह प्रवेश द्वार के उत्तरी छोर से बनेगा। दरअसल मार्च माह के अंतिम चरण में डीआरएम एसएम शर्मा जंक्शन का निरीक्षण करने के लिए आए थे। नए फुटओवर ब्रिज के स्थान की जानकारी ली थी। इस पर सवाल भी किया था। डीआरएम के निर्देश के बाद अब इस पर मंथन शुरू चल रहा है। चीफ आईओडब्ल्यू एसके पाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।