HomeTrendingरोहित जी ने सम्भाली कोहंडौर थाने की कमान

रोहित जी ने सम्भाली कोहंडौर थाने की कमान

  • रोहित जी ने सम्भाली कोहंडौर थाने की कमान

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र सिंह
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाने पर नये थानाध्यक्ष के रूप में रोहित सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी का मांधाता थाने में स्थानांतरण होने के बाद रोहित सिंह को कोहंडौर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नई जिम्मेदारी और नई पारी की शुरुआत हो गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रोहित सिंह के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी कोहंडौर थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को बेहतर करना तथा अपराध और अराजकता पर नियंत्रण रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को नए थानाध्यक्ष से बेहतर पुलिसिंग, निष्पक्ष कार्रवाई और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा है। अब देखना होगा कि नए थानाध्यक्ष रोहित सिंह अपनी कार्यशैली और जनसहभागिता के माध्यम से कोहंडौर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को किस तरह और मजबूत बनाते हैं? कोहंडौर में नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें और बेहतर पुलिसिंग की आस के साथ रोहित सिंह की नई पारी शुरू हो गई है।

 

 

 

 

Must Read