अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दुकानदारों में आक्रोश

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दुकानदारों में आक्रोश

आरके धनगर
मथुरा। नगर निगम द्वारा शहर के आर्य समाज रोड होलीगेट क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जिसके चलते दुकानदारों में आक्रोश देखा गया। बगैर किसी निर्धारित मापदंड के निगम के अधिकारियों द्वारा जिस तरह से दुकानों के अंदर से उनका सामान खींचकर अपने वाहनों में डाला गया इससे लोगों में गुस्सा दिखाई दिया।
उनका कहना था कि बगैर किसी पूर्व सूचना और निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा जिस तरह से यह अभियान चलाया गया उससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शहर के मुख्य बाजारों में फुटपाथों के साथ-साथ नालियों पर भी दुकानदारों के अतिक्रमण हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा समय- समय पर यह अभियान चलाया जाता रहा है लेकिन स्थायी तौर पर इसके लिए निगम के पास कोई कार्य योजना नहीं है। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार सुबह निगम द्वारा चलाए गए अभियान में जहां निगम द्वारा नालियों पर रखा सामान अपने वाहन में डाल लिया गया वहीं गांधी आश्रम के बराबर एक बंद दुकान के अंदर से लकड़ी का तख्त शोकेस निकाल लिया गया जिससे लोगों में आक्रोश फैला बाद में निगम कर्मियों को यह सामान वापस करना पड़ा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent