Homeबहराइचबीना देवी बृज नरेश इण्टर कॉलेज रिसिया में हुआ कार्यक्रम

बीना देवी बृज नरेश इण्टर कॉलेज रिसिया में हुआ कार्यक्रम

बीना देवी बृज नरेश इण्टर कॉलेज रिसिया में हुआ कार्यक्रम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। बीना देवी बृजनरेश इंटर कॉलेज बंगलाचक रिसिया में दो दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच सासंद अक्षयवर लाल गौंड रहे।प्रतियोगिता स्थानीय इंटर कॉलेज के अलावा लगभग एक दर्जन गांवों के विद्यार्थियों ने सहभाग कर बॉलीवॉल, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद व रस्सी कूद आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाएं बिखेरीं। समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व पदक देकर सम्मानित भी किया गया।

समापन अवसर पर आयोजित खेलकूद समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अक्षयवर लाल गौंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे देश के ग्रामीणांचल में छिपी हुई प्रतिभावों को विकसित करने उनमे खेल भावना को मजबूत करने के लिए ही विभिन्न जगहों पर सासंद खेलकूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि गाँव मे रहने वाले ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतिस्पर्धा में भी सहभाग करावें ताकि बच्चों की प्रतिभा में निखार आ सके। सासंद ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विजयी छात्रों को पुरष्कृत भी किया।

विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष मालवीय मिशन बहराइच अवध क्षेत्र ने खेलकूद आयोजन के लिए शिक्षण, प्रबंधन को साधुवाद दिया और आवाहन किया कि बच्चे निरंतर अध्यन के साथ ही खेलकूद में अभिरुचि लें ताकि ग्रामीण प्रतिभावों को भी विकसित होने का अवसर मिल सके। आयोजित प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता आनंद मोहन ने किया। अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्राचार्य बृजनरेश श्रीवास्तव एवं संचालन उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र पाठक ने किया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन वरिष्ठ सदस्य, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व ब्यूरो चीफ डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, पूर्व प्र. जिला पंचायत सदस्य व रा.का.ए.म. के प्रदेश सचिव पंकज श्रीवास्तव, शिक्षकगण अशोक, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, हरिपाल, लक्की, प्रवीण, प्रतिभा, विहिप नेता प्रवीण श्रीवास्तव, समाजसेवी डॉ राधेश्याम गुप्ता, समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा, समाजसेविका बीना देवी, समाजसेवी सरोज सिंह, जगत मलिक, सूरज चौहान आदि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभाग करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजयी छात्र हिमांशु, पिंक्की, सल्लाहुदीन, वसुंधरा, अंकित, रवि, रामकुमार, अभिषेक, अंकित, रीमा, सविता, रागिनी, रोली, दीपा को शील्ड व मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read