प्रो. गोविन्द के उपाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शिक्षकों ने प्रो गोविन्द पाण्डेय के (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ मास कम्युनिकेशन रिसर्च) आईएएमसीआर के विजुअल कलर वर्किंग ग्रुप में उपाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष। प्रो. पांडे वर्तमान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। प्रो पांडेय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विषय के बोर्ड ऑफ स्टडी के मेंबर हैं। साथ ही विशिष्ट व्याख्यान एवं शोध समिति के कार्यों से उनका नियमित विभाग से संपर्क बना रहता है। अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा करीब 90 देशों के 73 प्रतिशत शिक्षकों के वोट के साथ वह विजुअल कलर वर्किंग ग्रुप में वाइस चेयर पद के लिए चुने गए हैं। वे 2024 से 2028 तक कार्य करेंगे। यह संस्था मीडिया और जनसंचार अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व व्यापी पेशेवर संगठन है। प्रो. गोविन्द पांडे ने बताया कि वह इन चार सालों के दौरान विजुअल कल्चर को भारत में बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। इस कार्य के लिए स्थानीय सरकार का भी समर्थन लिया जाएगा जिससे कि भारत की विलुप्त होती विजुअल कल्चर को भी पूर्ण रूप से स्थापित करने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. जय सिंह, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक कुमार, उमेश शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














