पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उसके उपरांत कई कांग्रेसियों द्वारा राजीव जी के जीवन पर उनके राजनीतिक सफर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी उसी समय भारत की सत्ता में राजीव जी ने अपना प्रवेश किया। जब 1984 में राजीव जी ने सत्ता संभाली उस वक्त उनके हृदय में अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को खोने का अपार दुख था पर इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं हुआ। पीसीसी सदस्य मनोज भटेले ने कहा कि काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव जी को बहुत जल्द हमसे दूर कर दिया किंतु सद्भावना की प्रतिमूर्ति हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव जी ने कहा कि आधुनिक भारत की झलक देखकर यह विश्वास होता है कि राजीव थे, राजीव हैं, राजीव रहेंगे। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी मन से राजीव जी को याद किया और उन्हें शत-शत नमन किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, धीरेन्द्र सिंह जुरैल, खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, रोहित यादव, सलमान, रंजीत सिंह यादव उर्फ पोपैया आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











