राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भवः वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा देशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले आयुष्मान भवः का वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में वर्चुअल संवाद को सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, सीएमओ संदीप चौधरी मौजूद रहे।जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तीन घटक हैं पहला स्वच्छता अभियान दूसरा रक्तदान अभियान और तीसरा ऑर्गन डोनेशन का अभियान चलेगा। इसके साथ ही सीएचसी पीएचसी और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन होगा। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब बिल्कुल आसान हो चुकी है अब कोई भी चाहे तो आयुष्मान कार्ड के लिए खुद अप्लाई कर सकता है।वाराणसी जनपद में अभी 50 प्रतिशत हेल्थ कार्ड बनाने का और स्कोप है। आयुष्मान कार्ड की माइक्रो प्लानिंग कर दी गई है और सभी विभागों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया है। 17 सितम्बर से सरकार की मंशा के अनुसार इस पर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










