पीएम कृषि सिंचाई योजना विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
अतुल राय
वाराणसी। वाटरशेड क्षेत्र को आर्थिक, सामाजिक व प्राकृतिक रूप में विकसित करना योजना का मूल उद्देश्य। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र शुभारम्भ अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के विकास खंड आराजीलाइन व सेवापुरी से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नामांकित स्वयं सहायता समूह के 80 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को पीएमकेएसवाई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रभुनाथ वर्मा, के0 एल0 पथिक, राधेश्याम यादव, सुरेश तिवारी, अमरनाथ द्विवेदी, नीरज कुमार, अजीत कुमार व काजल गुप्ता, प्रीति देवी, सीमा, कुंजलता, उर्मिला, रंजना की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










