HomeTrendingकालपी हमीरपुर हाईवे 15 किलोमीटर पर गड्ढों का कब्जा!

कालपी हमीरपुर हाईवे 15 किलोमीटर पर गड्ढों का कब्जा!

  • कालपी हमीरपुर हाईवे 15 किलोमीटर पर गड्ढों का कब्जा!

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। कालपी-हमीरपुर हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर का सफर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। सरसई से कुरारा झलोखर होते हुए पतारा श्रमदान तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बदहाल सड़क के कारण राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाइक सवारों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाईवे पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। गड्ढों के चलते वाहन चालकों को बार-बार रफ्तार कम करनी पड़ती है। कई स्थानों पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसों की आशंका बनी रहती है। कस्बा निवासी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सरसई से कुरारा तक सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अरविंद कुशवाहा ने बताया कि सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है। विभाग को सरसई से पतारा श्रमदान तक करीब 15 किलोमीटर मार्ग की जांच कराकर जल्द स्थायी मरम्मत करानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सकेगा

 

 

 

 

Must Read