HomeJaunpurJaunpur News: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, खण्ड विकास अधिकारी ने...

Jaunpur News: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

  • छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र के बारां स्थित फक्कड़ बाबा की कुटिया पर बने छठ घाट का खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान फलाहारी बाबा एवं मनीष गुप्ता ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सजावट सहित अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
मनीष गुप्ता धर्मरक्षक ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा घाट को और भी भव्य एवं दिव्य रूप देने की तैयारी है। इसके लिए आकर्षक सजावट और बेहतर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 15 नवंबर से शुरू होने वाले छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह है। विभिन्न घाटों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लोग अभी से जुट गए हैं। वीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सचिव हरीश चंद को निर्देशित किया कि व्यवस्था में कहीं से भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सफाईकर्मी लगाकर घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाकर दिया जाय, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो।

 

 

 

 

Must Read