भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
3 उपाध्यक्ष, मंत्री, सह कोषाध्यक्ष, सह सोशल मीडिया संयोजक को मिली जिम्मेदारी
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें नगर क्षेत्र से तीन उपाध्यक्ष, महामंत्री, सह कोषाध्यक्ष, सह सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति कि गयी है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष ईशान राम जायसवाल की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष पद पर रामजी यादव, देवी प्रसाद चौरसिया, भुवनेश्वर मोदनवाल की नियुक्ति किया गया। वहीं मंत्री पद प्रदीप यादव, सह कोषाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी और सह सोशल मीडिया संयोजक प्रज्ञेश मोदनवाल नियुक्त किये गये।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए तन मन धन कर्म वचन से निष्ठापूर्वक पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। कहा कार्यकुशलता संगठनात्मक क्षमता और अथक परिश्रम से पार्टी को पल्लवित पुष्पित करने की बात कही। समर्थकों का मिष्ठान खिला बधाई देने का क्रम जारी है।











