किसान बिल के विरोध में सपाजनों की पदयात्रा को पुलिस ने रोका | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
किसान बिल के विरोध में सपाजनों की पदयात्रा को पुलिस ने रोका | #TejasToday
मछलीशहर, जौनपुर। किसान बिल के विरोध में जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता जयहिन्द यादव के नेतृत्व में पहसना गांव से निकलने वाली सैकड़ों कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को सिकरारा थाना पुलिस काफी मशक्कत के बाद रोकने में सफल हो गई। नेतृत्वकर्ता जयहिन्द यादव सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सपा कार्यकर्ता आशीष यादव, संदीप यादव, दर्शित यादव, उमेश यादव, मेंहदी, रंजन, धर्मेन्द्र यादव, अमित कुमार, महेन्द्र सहित सैकड़ों लोग मछलीशहर तहसील में धरना प्रदर्शन करने निकले। सपाजनों की मांग थी कि किसान विरोधी काला कानून वापस लिया जाय। गिरफ्तारी से आन्दोलन कमजोर नहीं होने वाला है। किसानों के हित की लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी। जन विरोधी सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। शासन के इशारे पर पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आन्दोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है जो सम्भव नहीं है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट