जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों से अवैध बालू खनन को लेकर बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। आपको बता दें कि नवादा पुलिस अवैध बालू खनन, भंडारण, परिवहन, आयात- निर्यात पर अंकुश लगाने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में विशेष छापेमारी के तहत जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस के द्वारा 2 बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया। वहीं मुफ़स्सिल थानाक्षेत्र से पुलिस ने एक बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










