Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurपुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

-

अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोहनी खर्गसेनपुर नहर के पास बुधवार की रात्रि में करीब दो बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक पुलिस कर्मी तथा एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस और बदमाश का वाराणसी में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद 4 बदमाशों में से 25 हजार का इनामी अश्वनी सिंह तथा 10 हजार का इनामी सोनू यादव को पुलिस ने धर दबोचा। लेकिन दो बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना के बाद केराकत सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष जलालपुर ओम नारायण सिंह, केराकत कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाशों का घेराव किया था। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि बदमाशों के पास से लूट का वाहन और दो असलहा बरामद हुआ है। पुलिस के इस साहसिक कार्यवाही से क्षेत्र में खूब सराहना हो रही।

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोहनी खर्गसेनपुर नहर के पास बुधवार की रात्रि में करीब दो बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक पुलिस कर्मी तथा एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस और बदमाश का वाराणसी में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद 4 बदमाशों में से 25 हजार का इनामी अश्वनी सिंह तथा 10 हजार का इनामी सोनू यादव को पुलिस ने धर दबोचा।
लेकिन दो बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना के बाद केराकत सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष जलालपुर ओम नारायण सिंह, केराकत कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाशों का घेराव किया था। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि बदमाशों के पास से लूट का वाहन और दो असलहा बरामद हुआ है। पुलिस के इस साहसिक कार्यवाही से क्षेत्र में खूब सराहना हो रही।

नवनीत यादव सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के मनहन गांव में गुरुवार की सुबह को सर्प के काटने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गॉव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा की पुत्री गीता देवी खाना बनाने के लिए घर में रखे उपले को निकाल रही थी और किशोरी ने जैसी ही उपले निकालने चली तो उस पर बैठा सर्प ने गीता को डंक पार दिया। लोग आनन फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular