Jaunpur News : संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्णकान्त सोनी ने पूरी टीम के साथ कथा व्यास का किया सम्मान

Jaunpur News : संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्णकान्त सोनी ने पूरी टीम के साथ कथा व्यास का किया सम्मान

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती द्वारा हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित हो रहे श्रीरामकथा में ठहराव पर संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने अपनी पूरी टीम के साथ कथा व्यास अखिलेश मणि शाडिंल्य व रेखा जी रामायणी को सम्मानित किया। श्रीराम कथा के ठहराव पर मानसमणि रेखा रामायणी ने कथा में कहा कि रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के साथ ही सभी किरदार जीवन की कला सीखने हैं। जहां भी श्रीराम कथा हो, पूरे परिवार के साथ श्रवण करना चाहिए। निश्चित तौर पर आपका परिवार संस्कारी बना रहेगा।

संस्कार भारती के संरक्षक संजय अग्रहरी, प्रधान सुभाष चंद्र यादव, अजेंद्र अग्रहरि, हनुमान प्रसाद, श्रवण अग्रहरि, अमित जायसवाल, प्रवीण बरनवाल, कृष्णकांत सोनी, सिम्पू अग्रहरि ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। मानस मर्मज्ञ क्रांतिकारी विचारधारा से ओत-प्रोत कथा व्यास अखिलेशमणि शाडिंल्य महाराज के कथा श्रवण से श्रोतागण भक्ति भाव-विभोर दिखाई दिये। कथा के ठहराव पर महाराज ने कहा श्रीराम की कथा का आज ठहराव है। श्रीराम की के विराम दिवस पर प्रभु श्रीराम की कृपा माता सीता, भ्राता लखन व हनुमान जी कृपा आप सब बनी रहे। लगभग सभी श्रोता भाव—विभार हो गये। कुछ के आंखों में आंसू छलक गए। साथ ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रीराम कथा में प्रतिदिन की अपेक्षा आज भक्तों की भारी हुजूम देखने को मिला।

महाराज ने श्रीराम कथा के श्रवण करने के साथ ही आयोजन करने के लाभ के बारे विस्तार से बताया। साथ ही सभी के सम्मान के लिए हृदय से आशीर्वाद भी प्रदान किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शाहगंज में जब भी आने अवसर मिलता है तो हृदय प्रसन्न हो जाता। सभी बड़े श्रद्धा भाव से से श्रीराम कथा कथा श्रवण करते हैं। सभी अपनापन सम्मान आदर मिलता है। श्रीराम आयोजन सहित सभी पर सदा अपनी कृपा बनाए रखे। संस्थाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने श्रीराम के चरणों में नमन करते हुआ कथा के आयोजन के सफलता सभी दानदाताओं सहित सनातनी के सहयोग के लिए पूरे संस्कार भारती की टीम की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी भारतीय नव वर्ष महोत्सव को सफल बनाने की अपील किया।
आयोजन की सफलता में रचित चौरसिया, अजेंद्र अग्रहरि, सीमा जायसवाल, पवन तनय अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, रिंकी कसेरा, कुसुम जायसवाल, आनंद सहित सभी आयोजन टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संचालन संस्था के महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent