अवैध गुटखा तम्बाकू फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, एक गिरफ्तार

अवैध गुटखा तम्बाकू फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, एक गिरफ्तार

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द तथा उनकी टीम ने अवैध रूप से संचालित नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मौके से एक मिक्सर/पैकिंग मशीन, भारी मात्रा में नकली गुटखा व नकली रेपर, सुपाड़ी मिला हुआ कच्चा मटेरियल, अन्य सामग्री, अन्य सहायक उपकरण भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री के संचालन की सूचना का तुरन्त संज्ञान लेते हुए गोपनीय सूचना तैयार कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भरतकूप एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम ल्योझा मे सोमदत्त पाण्डेय के सूने मकान मे छापेमारी की गयी। इस स्थान पर अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित पायी गयी जिनका संचालन मधूसूदन गुप्ता पुत्र रामवदन निवासी धौरही थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट द्वारा किया जा रहा था। अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

मौके से भारी मात्रा में विभिन्न ब्राण्ड के नकली गुटखा रैपर बरामद किये गये जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि फैक्ट्री में अपमिश्रित गुटखा तैयार किया जा रहा था जो सेहत के लिए अत्याधिक हानिकारक होता है। पुलिस की छापेमारी के बाद मौके पर जी0एस0टी0 एवम खाद्य सुरक्षा की टीमों को बुलाया गया जो अपने स्तर से नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

मौके से गुटखा बनाने की एक इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रानिक मशीन, 4 रैपर के रोल पेपर, 1 बोरा नकली गुटखा पैकेट जिस पर वेबी- शुद्ध सुपारी लिखा है तथा इसी ब्रांड का 5 किलो रैपर, 6 बोरा प्रिंस स्वादिष्ट सुपारी लिखा हुआ नकली गुटखा, एक बोरी सफेद पन्नी के झोले जिनका बजन करीब 3 किलो, कटी सुपाड़ी व कच्चा मटेरियल जिससे गुटखा बनाया जा रहा था। मौके से बरामद गुटखा व तैयार करने की सामग्री व मशीन की जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent