पुलिस ने 5 अन्तरनपदीय शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
लाखों के जेवरात एवं नगदी बरामद, हमीरपुर-जालौन में करते थे चोरी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। आटा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है।
उन्होंने इटौरा गांव के पास हरिशंकरी पुलिया से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो जालौन और हमीरपुर जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है। ये चोर हमीरपुर और जालौन के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले का खुलासा करते हुए कालपी के क्षेत्राधिकारी डा. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हुई थीं जिसके बाद पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई थीं। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरिशंकरी पुलिया के पास चोरी के जेवरात बेचने की फिराक में हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए चोरों के पास से सोने-चांदी के लगभग 400 ग्राम जेवर, दो तमंचे, 4 कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में चोरों ने कबूल किया कि उन्होंने जालौन और हमीरपुर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें से एक चोर सत्येंद्र राजपूत के खिलाफ 22, जितेंद्र के खिलाफ 15, रविंद्र के खिलाफ 2, रविंद्र खटीक के खिलाफ 4 और दिलीप के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












