HomeChitrakootपेड़ लगायें, चित्रकूट को ग्रीन एवं क्लीन बनायें: डा. बीके जैन

पेड़ लगायें, चित्रकूट को ग्रीन एवं क्लीन बनायें: डा. बीके जैन

पेड़ लगायें, चित्रकूट को ग्रीन एवं क्लीन बनायें: डा. बीके जैन

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट के जानकीकुण्ड में संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा बीके जैन और उनकी धर्मपत्नी ऊषा जैन एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पो के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बरगद और पीपल के पेड़ लगाकर किया गया जिसके बाद सद्गुरु परिवार के सभी सदस्यों ने पौधरोपण किया।

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम “ग्रीन सद्गुरु क्लीन सद्गुरु“ के तहत किया गया है। इस वर्ष श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा 11000 पौधरोपण का संकल्प लिया गया है। अगर स्वस्थ्य रहना है तो पर्यावरण को स्वच्छ रखना पड़ेगा और पर्यावरण तभी स्वच्छ रहेगा जब हम पेड़ लगायेंगे और जब पर्यावरण स्वच्छ होगा तब हम भी स्वस्थ्य रहेंगे, इसलिए मेरी सभी चित्रकूटवासियों से अपील है कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसे तैयार कर चित्रकूट को ग्रीन और क्लीन बनायें। साथ ही पेड़ो को कटने से भी बचायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read