लोवर स्कोर मैच में पेरी स्पोर्ट्स क्लब ने मारी बाजी
गुड्डन जायसवाल
विजयीपुर, फतेहपुर। पेरी स्पोर्ट्स क्लब ने कनपुरवा को 8 विकेट से हराया कस्बे किशनपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कनपुरवा ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी कनपुरवा ने सोलह ओवर के निर्धारित ओवर में 63 रन बनाकर 11 ओवर में ढेर हो गई।
कनपुरवा की तरफ से पारी की शुरुवात करने आये फय्याज ने पांच रन और राजा 1 रन बना कर आउट हो गए। नियमित अंतराल में विकेट गिरते गए और पूरी टीम सीमित रन पर ढेर हो गई लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेरी इलेवन ने 8 विकेट से ये मैच में जीत दर्ज की पेरी इलेवन की तरफ से पारी की शुरुवात करने आये अभय ने 22 व प्रभात ने 12 रन का योगदान देते हुए केवल 4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया 4 विकेट लेने वाले पेरी स्पोर्ट्स क्लब के तेज गेंदबाज अमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी से सुमित सिंह, अनिल सिंह, गुड्डन जायसवाल, आकाश शुक्ला, राजा सिंह रज्जू भइया सहित कमेटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












