नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प व मैराथन का हुआ आयोजन
गुड्डन जायसवाल
धाता, फतेहपुर। स्वस्थ समाज की संरचना के उद्देश्य से स्वयं सेवी संस्था अभिनव विकास समिति लखनऊ ने भारत सरकार के प्रतिष्ठान राइट्स लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को हेल्थ मैराॅथन व बालिकाओं के लिए किशोरावस्था स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम श्री बलदेव प्रसाद शुक्ल इण्टर कॉलेज डेण्डासई में आयोजित किया।
हेल्थ मैराॅथन को कॉलेज प्रबंधक शशीचित्रा शुक्ला व प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया व अगले दिन (ब्रहस्पतिवार) को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी जन सहभागिता के साथ किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिक व बच्चों ने अत्यधिक उत्साह वर्धन के साथ भाग लिया।
कैम्प में डाॅ. राजेश, दिनेश, डॉ. नंन्दिनी, विनय श्रीवास्तव, सोमेश पांडे, सुश्री पूजा व सुश्री स्निग्धा श्रीवास्तव द्वारा शुगर, बीपी, आक्सीजन, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, बीएमडी आँखों की जांच एवं नि:शुल्क परामर्श के साथ मुफ्त दवा वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के सदस्य दिवाकर सिंह, शीलरतन गुप्ता, एसपी सिंह, मनीष गर्ग, चंद्रभान, नीशू, व अमित द्वारा किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












