आपरेशन के लिये मरीज भर्ती, पैर के स्थान पर पेट में लगा दिया चीरा
तेजस टूडे ब्यूरो
सीतापुर। जनपद के ग्राम मऊ स्थित हिंद अस्पताल में कथित चिकित्सीय लापरवाही का मामला सामने आने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 70 वर्षीय सावित्री को पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पैर के स्थान पर पेट में चीरा लगा दिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल गेट पर देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया। अस्पताल द्वारा मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां उपचार जारी है। किसान यूनियन के नेता सुरेश प्रकाश सिंह व रोहित सिंह सहित कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समर्थन दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से रिचा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पैर के ऑपरेशन से पूर्व यूरिन कैथेटर डालने हेतु आवश्यक चीरा लगाया गया था जिसे परिजन गलतफहमीवश अन्य ऑपरेशन समझ बैठे। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और किसान यूनियन के बीच वार्ता प्रस्तावित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



