HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षित समाज ही प्राप्त sccकरता है सफलता: गिरीश चन्द्र यादव

Jaunpur News: शिक्षित समाज ही प्राप्त sccकरता है सफलता: गिरीश चन्द्र यादव

  • शिक्षित समाज ही प्राप्त करता है सफलता: गिरीश चन्द्र यादव

  • जीवन की कठिनाइयों का हथियार है शिक्षा: डा. राजेन्द्र भोजवाल

  • श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति के 9वें वार्षिकोत्सव में हुआ परिचय सम्मेलन

जौनपुर। कोई भी समाज तभी सफलता प्राप्त करता है जब वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। उक्त बातें श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति जौनपुर के 9वें वार्षिकोत्सव, होली मिलन एवं परिचय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। साथ ही भोजवाल समाज के उत्थान के लिये उन्होंने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
नगर के जेसीज चौराहा—वाजिदपुर तिराहा मार्ग पर स्थित एक उपवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जहां विशिष्ट अतिथि डा. राजेन्द्र प्रसाद भोजवाल असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान तिलकधारी महाविद्यालय भी रहे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा. प्रसाद ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिसके द्वारा जीवन की सभी कठिनाइयों का निवारण एवं जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है।
मंचासीन अतिथियों में राजेश भोजवाल, डा. जगदीश भोजवाल, संतोष भोजवाल, मोहन भोजवाल, शिव लाल भोजवाल, उमाशंकर भोजवाल भी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल भोजवाल जिलाध्यक्ष एवं संचालन विष्णु भोजवाल जिला महामंत्री ने किया।
इस अवसर पर वेद प्रकाश, अभिलाष भोजवाल, विजय भोजवाल, पारस भोजवाल, मंगला भोजवाल, अमरजीत भोजवाल, धर्मचन्द भोजवाल, मुकेश भोजवाल, राजेश भोजवाल, रंजीत भोजवाल, राजू भोजवाल, सुनील भोजवाल, अशोक भोजवाल, प्रमोद भोजवाल, राजेश भोजवाल मैनेजर SBI, सम्राट भोजवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संस्थापक अध्यक्ष सहित संरक्षक मण्डल के सदस्य किये गये सम्मानित
संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द भोजवाल सहित संरक्षक मण्डल के राजेन्द्र प्रसाद भोजवाल, राममनी भोजवाल, जिया लाल भोजवाल, संकटा भोजवाल, जगदीश भोजवाल, अशोक भोजवाल एडवोकेट, दयानन्द भोजवाल, रामचन्द्र भोजवाल को सम्मानित किया गया।

जादू एवं संगीत कार्यक्रम बना आकर्षण का केन्द्र
इस दौरान आयोजित जादू का कार्यक्रम हुआ जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह कार्यक्रम अनिल भोजवाल बम द्वारा किया गया। वहीं संगीत की प्रस्तुति राजेन्द्र राज द्वारा की गयी जिसे लोगों ने खूब सराहा।

संतोष एवं सर्वेश ने भोजवाल समाज की दी जानकारी
वहीं संतोष भोजवाल एवं शिक्षक सर्वेश भोजवाल ने संयुक्त रूप से भोजवाल समाज के इतिहास की जानकारी दिया।

माटी कला बोर्ड की तर्ज पर श्री अन्ना कला बोर्ड का गठन हो
साथ ही उमाशंकर भोजवाल मुंगराबादशाहपुर ने माटी कला बोर्ड के तर्ज पर श्री अन्न कला बोर्ड के गठन की मांग राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव समक्ष रखा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read