इफको का नैनो उर्वरक जागरूकता महाअभियान शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
इमलिया, सुल्तानपुर। इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान की शुरुआत किया। यह अभियान 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों और 3,477 तहसीलों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रचार रथ किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ और सही विधि की जानकारी देंगे। सीतापुर में क्षेत्र अधिकारी सचिन प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नैनो उर्वरक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “भविष्य का स्मार्ट उर्वरक” बताया है। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण संभव है।यह अभियान ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सहकार से समृद्धि’ मिशन के तहत किसानों को पारंपरिक खादों पर निर्भरता कम कर आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



