HomeTrendingविधायक व महासचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अरविंद को पार्टी...

विधायक व महासचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अरविंद को पार्टी ने बनाया जिला सचिव

विधायक व महासचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अरविंद को पार्टी ने बनाया जिला सचिव

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के विधायक व जिला महासचिव पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले सपा नेता अरविंद को पार्टी ने जिला सचिव बनाया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर नियुक्ति पत्र दिया गया। रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा, सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी पर सपा नेता अरविंद यादव गुड्डू ने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
यही नहीं विरोध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की थी। इस बात को लेकर कई दिनों तक बहस भी हुई। मामला प्रदेश संगठन तक पहुंचा। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल प्रतापगढ़ आये थे।
सपा नेता अरविंद यादव ने डाक बंगले पर राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात की। नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने अरविन्द यादव उर्फ गुड्डू किसान को सपा का जिला सचिव नामित किया। सोमवार को कार्यालय पर नियुक्त पत्र दिया गया, जबकि शिवकुमार यादव एडवोकेट को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read