वैज्ञानिक बीरबल साहनी की राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन क्विज में करें प्रतिभाग
वैज्ञानिक बीरबल साहनी की राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन क्विज में करें प्रतिभाग
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा 14 नवम्बर को होने वाले भारत के वैज्ञानिक बीरबल साहनी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन क्विज आयोजित की जा रहा है। जिसमें जनपद के अतिरिक्त समस्त भारत के अन्य प्रतिभागी भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन क्विज निःशुल्क है। इस क्विज में प्रतिभागियों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना है।
उसके उपरांत क्विज प्रारम्भ हो जाएगी,जिसमें 10 प्रश्नों की क्विज है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। 100 अंको की इस क्विज में प्रतिभागी को 50 अंक प्राप्त होने पर प्रतिभागियों को उनके द्वारा दिए गए सही ईमेल आईडी पर इ-प्रमाण पत्र जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस क्विज में सभी प्रश्न वैज्ञानिक बीरबल साहनी से सम्बन्धित हैं। इस क्विज में प्रतिदिन 100 इ-प्रमाण पत्र जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने समस्त प्रतिभागियों से क्विज में प्रतिभाग लेकर भारत के वैज्ञानिक बीरबल साहनी के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिला विज्ञान क्लब की वैज्ञानिकों के कार्यक्रमों की श्रृंखला से विद्यार्थियों में वैज्ञानिकों के विषय एवं उनके आविष्कारों की ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हो रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।