जिला विज्ञान क्लब ने कैंडल जलाकर वोट फॉर फिरोजाबाद का दिया संदेश
जिला विज्ञान क्लब ने कैंडल जलाकर वोट फॉर फिरोजाबाद का दिया संदेश
आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राम शरण विद्या निकेतन सिरसागंज में विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा आर्य व जिला समन्वयक अश्वनी जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें अभिभावक,बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर वोट फॉर फिरोजाबाद से मतदान का संदेश प्रदान किया। इस मौके पर जिला समन्वयक ने बताया कि हमारा देश उत्सवों का देश है, निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व, देश का पर्व है। बच्चों को बताया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते है।
हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हैं तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान एवं लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्या गरिमा आर्य ने सभी बच्चों को अपने माता—पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को 7 मई को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया एवं जिला समन्वयक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पावनी जैन, सोनी शर्मा, विनय कुमार, पूर्णिमा चतुर्वेदी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।