Homeझांसीऑर्थोपेडिक क्लब ने ऑस्टियोपोरोसिस शिविर का किया आयोजन

ऑर्थोपेडिक क्लब ने ऑस्टियोपोरोसिस शिविर का किया आयोजन

ऑर्थोपेडिक क्लब ने ऑस्टियोपोरोसिस शिविर का किया आयोजन

मुकेश तिवारी
झांसी। विश्व वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया गया। ऑस्टियोपोरोसिस का मतलब की अस्थि दुर्बलता अर्थात आपकी हड्डी कितनी कमजोर है या उसका घनत्व कितना कम हो गया है। झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब ने वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के उपलक्ष में झांसी व बुंदेलखंड की जनता के लिए ऑस्टियोपोरोसिस (अस्थि दुर्बलता) की जांच के लिए एक विशाल नि:शुल्क शिविर का आयोजन आईएमए भवन में आईएमए झांसी के सहयोग से पूर्ण हुआ। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडे, डॉ. आरआर सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर झांसी व बुंदेलखंड की जनता के लिए काफी लाभकारी है। झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के इस कार्य को सराहनीय प्रशंसा की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के सभी डॉक्टर झांसी व बुंदेलखंड की जनता के स्वास्थ्य के लिए हमेशा कार्यरत हैं। शिविर में झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के सभी डॉक्टर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीब 350 सौ मरीज की अस्थि दुर्बलता (बीएमडी) की जांच हुई व मरीज को मजबूत रखने के लिए परामर्श दिया गया। अध्यक्ष डॉ. संजय त्रिपाठी ने कहा कि ऑस्टियोपोरोसिस डे वह ऑस्टियोपोरोसिस (अस्थि दुर्बलता) से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया कि झांसी की जनता से आवाहन किया कि समय रहते अपनी हड्डियों के घनत्व (बीएमडी) की जांच कर लें ताकि इससे होने वाले नुकसानों से बचा जा सके। सचिव डॉक्टर मयंक बंसल ने कहा कि इस तरह के सिविल झांसी व बुंदेलखंड की जनता के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और हमारी योजना है कि इस तरह के शिविर बुंदेलखंड के हर क्षेत्र में किया जाए। शिविर में डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. पीएस राजपूत, डॉ. नवल खुराना, डॉ. आरएस भदौरिया, डॉ. अमित सहगल, डॉ. अनुराग बड़ेरिया, डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा बंसल आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन डॉ. अजय गुप्ता ने किया। आभार सचिव डॉ. मयंक बंसल ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read