HomeTrendingमतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का मौका

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का मौका

  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का मौका

  • 28 व 29 नवम्बर को चलेगा विशेष अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज राय ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अर्न्तगत 17.11.2026 को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है जिसके अर्न्तगत दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने हेतु 17.11.2026 से 16.12.2027 तक की अवधि निर्धारित की गयी है। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा उक्त अवधि के दौरान 28-11-2026 (शनिवार) तथा 29-11-2026 (रविवार) को विशेष अभियान निर्धारित किया गया है। उक्त विशेष अभियान दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक बी०एल०ओ० अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने जन सामान्य से अपेक्षा किया है कि उपर्युक्तानुसार विशेष अभियान दिवसों में अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर पहुंच कर, विधानसभा निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर लें। यदि आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज होने से छूट गया है या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सम्मिलित हो गया है अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन की आवश्यकता है तो फार्म-6 या फार्म-7 या फार्म-8 (जैसी भी स्थिति हो) भरकर अपने से सम्बन्धित बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा दें। उक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरकर सबमिट किया जा सकता है।

 

 

 

 

Must Read