HomeTrendingआग से बचाव एवं सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़कर बच्चों ने ली...

आग से बचाव एवं सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़कर बच्चों ने ली शपथ

  • आग से बचाव एवं सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़कर बच्चों ने ली शपथ

  • खालसा इण्टर कालेज में चला यातायात एवं अग्निशमन जागरूकता अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। यातायात माह नवंबर 2026 एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में सीपरी बाजार स्थित श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में यातायात एवं अग्निशमन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव के उपाय बताया। साथ ही जालौन में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड का उदाहरण देते हुए सतर्कता और सुरक्षा के महत्व को समझाया। कार्यक्रम संयोजक ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉ. प्रगति शर्मा ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। अंत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य जनरैल सिंह, शिक्षक अजय शर्मा, कुलदीप, लक्ष्मण प्रसाद गांधी, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read