HomeJaunpurवाहन की टक्कर से एक की हुई मौत, दो गम्भीर रूप से...

वाहन की टक्कर से एक की हुई मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

वाहन की टक्कर से एक की हुई मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

मौत की सूचना लगते ही परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हडही गांव निवासी एक बाइक से 3 लोग जौनपुर जा रहे थे। अचानक रोड पर सांड आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां यशवंत सिंह 42 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन की छानबीन में जुटी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हडही गांव निवासी यशवंत सिंह के घर एक बच्चे को शुक्रवार शाम सर्प काट लिया था। घर के बगल के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए इलाज के लिए जौनपुर ले गये। सूचना लगते ही घर पर पहुंचे यशवंत सिंह, भाई आजाद सिंह, गौरव सिंह एक बाइक से तीन लोग जौनपुर जाने लगे। जौनपुर—शाहगंज रोड पर सरायख्वाजा थाना के पास पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने से बाइक टकरा गई जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। पीछे से आई अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारती हुई जौनपुर की तरफ फरार हो गई। यशवंत सिंह उर्फ अन्टू पुत्र उदित नारायण सिंह, भाई आजाद सिंह 48 वर्ष उर्फ गुड्डू पुत्र उदित नारायण सिंह, गौरव सिंह 24 वर्ष पुत्र इंद्रराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।
परिजनों और पुलिस को सूचना दी जहां इलाज के दौरान यशवंत सिंह की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल दो लोगों का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पत्नी अर्चना सिंह, बेटा अनुभव सिंह बेटी, अनन्या सिंह समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों को चुप करने के लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। परिजनों के विलाप सुनकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। पूरे हडही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

——इनसेट——
दो माह के अन्दर दो मौत होने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक यशवंत सिंह के सबसे सबसे बड़े भाई जगदंबा सिंह का दो माह पहले अचानक तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी इस दुख से परिजन अभी उभर नहीं सके थे कि यशवंत सिंह की मृत्यु हो जाने और भाई आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read