फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में भारत सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सेवा योजना के संदर्भ में स्वच्छता पखवारा के तहत स्वच्छता ही सेवा मेगा इवेंट के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही जीवन है जिससे व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बन सकती है। अपने आस—पास साफ सफाई के माध्यम से हम विभिन्न बीमारियों से बच सकते हैं और देश में कम से कम पॉलिथीन का प्रयोग करें जिससे पृथ्वी की उर्वबरा शक्ति बनी रहे। इसके बाद कैंपस की साफ सफाई की गई। साथ ही जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में उन्हें स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डा. निजामुद्दीन, डा. राकेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित गुप्ता, डा. अनामिका पांडेय, ओम प्रकाश चौरसिया, डा. पूजा रानी उपाध्याय, रियाज अहमद, सैयद खुर्शीद खान, रामचंद्र मौर्य, डा. संजय यादव, डा. शिव प्रसाद, सूर्य कुमार यादव, भास्कर तिवारी, अमित श्रीवास्तव, परशुराम विश्वकर्मा, गीता यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA