विधायक ने गड्ढायुक्त जर्जर सड़क को मरम्मत कर दुरूस्त करने के लिये मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर—केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर सेवईनाला गजना मुफ्तीगंज बाजार की एनएच-1 गड्ढा युक्त सड़कों को अति शीघ्र निर्माण कार्य कर कर दुरुस्त करवाने के लिए विधायक जाफराबाद जगदीश नारायण राय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया।
मालूम हो कि जौनपुर—केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर गजना सेवईनाला मुफ्तीगंज बाजार तक लगभग 15 किलोमीटर की सड़क में 750 बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यही स्थिति केराकत से चंदवक तक की है। आए दिन हजारों बाइक सवार कर चालक और स्कूल की बसें इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस जर्जर और गड्ढे युक्त सड़क पर गिरकर चोटिल होते हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह आग्रह किया कि इन सड़कों को एनएच-1 को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कर दुरुस्त कर दिया जाय जिससे लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा रोज इस मामले की शिकायत मिलती है जिस पर मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख गया है। जल्द ही इन गड्ढा युक्त सड़कों के निर्माण मरम्मत कार्य के लिए इस मामले में एनएच-1 के उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिख जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













