जिलाधिकारी से नामित अधिकारियों ने महुवारा खुर्द गांव में की जांच
ग्रामीणों ने प्रधान के कराये कार्यों में धांधली का लगाया था आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। दीदारगंज फूलपुर विकास खण्ड के महुवारा खुर्द गांव में जिलाधिकारी द्वारा नामित टीम ने प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करने पहुँची। टीम द्वारा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पक्ष विपक्ष एक—दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। मालूम हो कि गांव निवासी आयशा बनो पत्नी मोहम्मद हमजा और संतरा पत्नी रमेश ने 6 बिंदुओं पर जांच की मांग जिलाधिकारी द्वारा की थी। इसमें सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, सोख्ता गढ्डा, इंडिया मार्क हैंडपंप रिबोर, मनरेगा कार्य, मिरवा पोखरी का सुंदरीकरण कार्य शामिल हैं। इसकी जांच करने उद्योग उपायुक्त साहब सरन रावत एवं जिला पंचायत के अभियंता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस संबंध में उद्योग उपायुक्त ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच की गई है। मौके पर विकाश कार्य में काफी कमियां मिली। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर सचिव ज्ञान सिंह यादव, अबु सलीम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






