कायस्थ महासभा के पदाधिकारी हुये घोषित
कायस्थ महासभा के पदाधिकारी हुये घोषित
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड कायस्थ महासभा के तत्वावधान में केंद्रीय कार्यालय पर सभा के नए पदाधिकारी घोषित किए गये जिनमें अरविंद सक्सैना आवास विकास कॉलोनी को झांसी मंडल अध्यक्ष अंबिका श्रीवास्तव मसीहागंज सीपरी बाजार झांसी को जिलाध्यक्ष झांसी तथा अशोक खरे राम जानकीपुरम मेहंदी बाग झांसी को महानगर अध्यक्ष बुंदेलखंड का महासभा मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव एड केपी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव एड अभिषेक निगम, नवीन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित सभा के नए पदाधिकारियों का सम्मान हार—फूल माला पहनाकर तथा वस्त्रम भेंट कर केंद्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस दौरान राजीव कुलश्रेष्ठ, सतीश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, एड नवीन श्रीवास्तव, राजेंद्र किशोर खरे, आलोक वर्मा, बंटू खरे, मुकेश खरे, महेंद्र श्रीवास्तव, अभिलाष खरे, राकेश खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एड कुसुमलता श्रीवास्तव केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बुंदेलखंड ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।