HomeJaunpurडीएम ने पीली नदी के तट पर शिव मन्दिर के जीर्णोद्धार का...

डीएम ने पीली नदी के तट पर शिव मन्दिर के जीर्णोद्धार का किया निरीक्षण

डीएम ने पीली नदी के तट पर शिव मन्दिर के जीर्णोद्धार का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने स्थानीय तहसील के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत देवरिया में पीली नदी के तट पर अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने पाया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्णतया जनसहभागिता से कराया गया है। जिलाधिकारी ने मंदिर में पूजा अर्चना की किया जहां उन्होंने श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जन में फल और मिष्ठान्न वितरित करते हुये कहा कि आप सभी के अनुरोध पर इस प्राचीन, भव्य और दिव्य शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जो हमने संकल्प लिया था, वह पूर्ण हो गया है। मंदिर का जीर्णोद्धार हो जाने से आप सभी श्रद्धालुओं को अब दर्शन पूजन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने “एक जनपद, एक नदी” अभियान के तहत जनपद की तहसील बदलापुर अंतर्गत स्थित पीली नदी के पुनरोद्धार कार्य को भी देखा जो पूर्ण हो चुका है और मौके पर जल के बहाव को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणवासियों ने भी नदी के पुनरुद्धार कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री के आह्वान तथा वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के विशेष सहयोग से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, समाजसेवी सहित सभी ने अपना शपथ प्रतिशत सहयोग दिया। उन्होंने पीली नदी को जीवंत करने के इस प्रयास में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read