किसी भी कीमत पर संचालित नहीं हो पायेंगे बिना मान्यता के विद्यालय: अजीत
बिना मान्यता के विद्यालयों पर बीईओ की सख्ती
नोडल संकुल व एआरपी की ली गयी बैठक
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, अनुशासित एवं गुणवत्तापरक बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर आज बीइओ अजीत सिंह ने सिकरारा ब्लाक के समस्त नोडल संकुल और एआरपी की बैठक लिया।
उन्होंने कहा कि आप लोग अपने न्याय पंचायत के बिना मान्यता के संचालित व ऐसे विद्यालय जिनकी मान्यता केवल प्राइमरी तक है और वे उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, ऐसे विद्यालयों को अविलंब चिह्नित करके सूचित कीजिये जिससे उनके खिलाफ कठोरतम आवश्यक कार्यवाही की जा सके। ऐसे किसी भी विद्यालय को अब संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी स्थान पर अमान्य विद्यालय पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर पुलिस कारवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बीइओ ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को तात्कालिक रूप से प्रेषित की जाएगी जिससे नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने यह निर्देश शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, छात्र-छात्राओं के भविष्य की रक्षा तथा अभिभावकों को भ्रामक संस्थानों से बचाने के उद्देश्य से जारी किया है। बीएसए ने कहा कि बिना मान्यता के विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर अनियमितता हैं जिन पर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।”
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














