प्रयास न करना ही असफलता है: राजीव
जौनपुर। हम फेल तब नहीं होते जब नंबर कम आते हैं, बल्कि हम फेल तभी हो जाते हैं। जब हम प्रयास करना छोड़ देते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टीट्यूट पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुये मोटिवेशनल स्पीकर व संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने कही।
प्रतिमाह आयोजित होने वाले सेमिनार में फेल होने के कारण व बचाव विषयक गोष्ठी में बोलते हुए आगे कहा कि यदि हमें जीवन तथा परीक्षा में फेल होने से बचना है तो पहले दिन से प्रयास करते रहना चाहिये। इसी क्रम में पत्रकार राजेश मौर्य ने कहा कि फेल होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे लेकर बहुत दबाव बच्चों पर नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि कई बार अधिक दबाव में भी बच्चे फेल हो जाते हैं। गोष्ठी में संस्था के छात्र—छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल तथा गिफ्ट पैक देकर संस्था निदेशक व विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मंगल चौहान, अनुज पटेल, करिश्मा गौड़ समेत छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












