स्वास्थ्य शिविर में ढाई सौ मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

स्वास्थ्य शिविर में ढाई सौ मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय सार्वजनिक पी0जी0 कॉलेज में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह एवं भाजपा नेता श्यामराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में एल0टी0 अरविन्द कुमार, आशीष सरोज, आशीष कुमार, रजत गौतम, मौसम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, भाई लाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 सलिल श्रीवास्तव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 बी0 सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 मुकेश शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 शिखा शुक्ला, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ0 श्वेता पाण्डेय, डॉ0 राजेश सिंह, स्थानीय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 अभय सिंह सहित संयुक्त चिकित्सकों की टीम ने 250 मरीजों को निःशुल्क परामर्श व जांच कर निःशुल्क दवा भी बाटा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग उपस्थित रहे। सम्बन्धित मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, शुगर, वजन, नेत्र परीक्षण समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया। इस दौरान प्रणव कुमार सूरज, विकास, प्रियांशु गुप्ता, प्रिंस, अनुपम तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA