एनएचएम संविदा कर्मचारियों का 9वें दिन धरना जारी
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के तहत कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नौवें दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में धरना प्रदर्शन किया। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुए इस धरने में कर्मचारियों ने हाथों में नियमित करो, समान कार्य समान वेतन की तख्तियां लेकर नारेबाजी किया।
कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न नियमित किया जा रहा है और न ही समान कार्य का समान वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगे- संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए, समान कार्य समान वेतन दिया जाए, स्थानांतरण नीति बनाई जाए धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन से मांग किया कि उनकी मांगों पर जल्द विचार कर उन्हें पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर डा. सुधीर पांडेय, बीसीपीएम विनोद कुमार, अनवर हुसैन, डीईओ प्रतिमा त्रिपाठी काउंसलर नंदनी, संध्या कुशवाहा, रीना, साक्षी, तुलसी, सविता सुष्मिता, सुधा गुप्ता, एएनएम राम बिलास, अनिल, विवेक अग्रहरी, अंकिता पाण्डेय, जितेंद्र, संतोष कुमार, अभिषेक पाण्डेय, नीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













