HomeJaunpurJaunpur News: जगन्नाथ पुरी के पण्डाल की झलक दिखायेगा जय महाकाल का...

Jaunpur News: जगन्नाथ पुरी के पण्डाल की झलक दिखायेगा जय महाकाल का पण्डाल

  • जगन्नाथ पुरी के पण्डाल की झलक दिखायेगा जय महाकाल का पण्डाल

  • जगन्नाथ धाम की थीम बनी आकर्षण का केन्द्र

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। जगन्नाथ पुरी के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजाए गए पंडाल में श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के साथ ही जगन्नाथ धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी। पंडाल को आकर्षक रूप देने में समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार जुटे हुए हैं। समिति के नौवें मंडल में तैयार किया गया यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ओडिशा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राचीन स्थापत्य शैली और धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए पंडाल को सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने और पूजा-पाठ शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। नवरात्र के दौरान यहां पहुंचकर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सकेंगे।

हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास
समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को कुछ नया और यादगार देने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में इस बार जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर पंडाल तैयार किया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू हो चुका है। उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से पंडाल में पहुंचकर माता रानी का दर्शन करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील किया।

पिछले वर्ष पाताल लोक की थीम रही थी आकर्षण
समिति के संरक्षक एवं सभासद कृष्णकांत सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष पाताल लोक की थीम पर तैयार पंडाल को श्रद्धालुओं का भरपूर स्नेह मिला था। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए थे। इस वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम की थीम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति को उम्मीद है कि नगरवासी अपने प्रेम और आशीर्वाद से इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

पदाधिकारी सहित सदस्य सम्भाल रहे व्यवस्था
पंडाल की व्यवस्था में अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू, उपाध्यक्ष शुभम सेठ, महामंत्री डॉ. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी, सहमंत्री विजय अग्रहरी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं। संरक्षक मंडल में कृष्णकांत सोनी, विजय गुप्ता, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द जायसवाल, सियाराम मौर्य, दिनेश अग्रहरी उर्फ सुड्डू, अजय अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि, भगवान दास सोनी, राजेश राजपति नम्मू सहित अन्य लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वहीं पंडाल निर्माण, सजावट और आयोजन को सफल बनाने में राम अवतार अग्रहरि, ज्ञानचंद्र प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, राजेश सेठ, सोनल अग्रहरि, रवि सोनी, अंकित सोनी, रवि मौर्य, अखिलेश मौर्य, विक्की अग्रहरि, विनायक अग्रहरि, शिवांशु गुप्ता, प्रिंस बनरवाला, अनय सेठ, आयुष सेठ, श्रेयांश गुप्ता, छोटू बरनवाल, यश बरनवाल, राज सोनी, निहाल अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु मौर्य, सुमित अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, आर्यन सेठ, सुग्गु सोनी, पुग्गू सोनी, डुग्गू सोनी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

 

 

 

 

Must Read