HomePratapgarhजीतलाल हत्या काण्ड में आया नया मोड़

जीतलाल हत्या काण्ड में आया नया मोड़

जीतलाल हत्या काण्ड में आया नया मोड़

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के केदौरा गांव में जीतलाल सरोज हत्याकांड में घटना के दूसरे दिन मृतक की पत्नी की ओर से पुलिस व प्रशासन को संबोधित ज्ञापन दिये जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी रन्नू देवी ने अंतिम संस्कार की रस्म पूरा किये जाने के पूर्व एसडीएम को संबोधित मांग पत्र लालगंज कोतवाल कमलेश पाल को सौंपा। मांग पत्र में पुलिस को घटना में शामिल तीन लोगों पर शंका जताए जाने को लेकर कार्यवाही की मांग की गयी है। वही पीड़िता ने सरकार से बच्चों के पालन पोषण के लिए बीस लाख रूपये की आर्थिक मदद तथा अपने बड़े पुत्र धीरेन्द्र सरोज को सरकारी सेवा में लिए जाने के साथ गांव में दो बीघे जमीन के भी आवंटन की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने परिवार के सदस्य को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने तथा जमीनी विवाद में उसके पति की हत्या की बात कहते हुए नामजद आरोपियों से पूछताछ कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने मांग पत्र को शासन तक भेजवाए जाने का पीड़िता व परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया। इधर शनिवार की शाम घर से निकले जीतलाल सरोज का रविवार की सुबह शव मिलने के बाद देर रात शव रविवार को पीएम के बाद घर पहुंचा। रविवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस व प्रशासन को राहत की सांस मिल सकी। वहीं मृतक जीतलाल के शव के पीएम में मृत्यु का कारण छः बाहरी चोटों के साथ गंभीर रूप से अंदरूनी चोट होना बताया गया है। घटना में तीन लोगों का नाम नामजद होने से पुलिस की जांच को लेकर माथापच्ची बढ़ गयी है। वहीं जीतलाल की हत्या के तीसरे दिन सोमवार को परिजनों में कोहराम मचा दिखा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read