Homeकौशाम्बीभारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती की...

भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती

भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देश पर रविवार को कड़ा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में महाकवि की जयंती के अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार साहू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अजय कुमार साहू ने बताया कि सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर सुब्रह्मण्यम भारती की रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनको महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है।

वह एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु समान थे। उनके व्यक्त्वि पर काशी ने अमिट प्रभाव छोड़ी है। महाकवि का जीवन, विचार और लेखन हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका राठौर शशि देवी ने बताया कि हाल ही में भाषा समिति ने 11 दिसंबर की तारीख को भारतीय भाषा दिवस या भारतीय भाषा उत्सव के रूप में प्रस्तावित किया था। इसके बाद यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 11 दिसम्बर को भारतीय भाषा दिवस मनाने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में आज शासनादेश के अनुपालन में विद्यालय में राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती जी के जन्म दिन को भाषा दिवस के रूप में मनाया गया व राष्ट्रकवि के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सौंरई बुजुर्ग के बच्चों ने पेंटिंग, कला, खेलकूद व कहानी सुनाने व कविता सुनाने जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिका वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read