23 दिसंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण दिवस
उत्तराखण्ड के राज्यपाल सहित कई बड़ी हस्तियों का होगा आगमन
अनिल कश्यप
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के द्वारा जिला कार्यालय श्रीराम वाटिका पर मंगलवार को जिला प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 23 दिसंबर को राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन पावन चिंतन धारा के संस्थापक गुरू पवन सिन्हा व विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि करेंगे। पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुए संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार राजन छिब्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाईपी सिंह व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी (वीर चक्र) भी विशिष्ठ अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के दर्जन भर शहीद परिवारों, समाज सेवीयों पत्रकार बंधुओं व किसान संगठनों के मुख्य नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों बड़ा जोश है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह, पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी व महिला बिग्रेड की जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।