हमसफर बन रहीं ‘मेरी सहेली’

आरपीएफ का “मेरी सहेली” अभियान में यात्रा के दौरान अकेली महिला यात्रियों को मिल रही हैमदद
मुकेश तिवारी
झांसी। महिला सुरक्षा की प्राथमिकता को लेकर केन्द्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हमेशा सजग रही है। वहीं महिला सुरक्षा के मामले में रेलवे भी पीछे नहीं है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के मामले में झाँसी मंडल की प्राथमिकता रही है। इस संबंध में लंबी दूरी की रेलगाडि़यों में विशेष रूप से अकेले यात्रा करने वाली या अपराध की चपेट में आने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “मेरी सहेली” अभियान चलाया जा रहा है। झाँसी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “मेरी सहेली” अभियान के अंतर्गत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक यात्रा के दौरान 64210 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गयी। मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला सुरक्षा बल को दी जाती है जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है। साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है जो झाँसी मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















