Homeबहराइचहत्याकाण्ड का हुआ अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

हत्याकाण्ड का हुआ अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

हत्याकाण्ड का हुआ अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी धीरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना खैरीघाट पुलिस को मिली सफलता। धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 का सफल अनावरण किया गया।
पुलिस के अनुसार 2 मई को वादिनी पूजा पुत्री प्रमोद पासीनिवासी रायपुर थाना खैरीघाट तहसील महसी जनपद बहराइच द्वारा थाना खैरीघाट पर लिखित सूचना दी गयी कि उसकी मां (मृतका) 45 वर्ष निवासिनी शेखनडीहा थाना मटेरा जो करीब एक वर्ष पूर्व से अपने पति को छोड़कर ग्राम मुकाम दा0 निबिया थाना रिसिया निवासी राजेश धोबी के साथ रह रही थी तथा करीब 01 सप्ताह पूर्व अपनी बेटी के ससुराल ग्राम रायपुर आई थी। रात करीब 2 बजे वादिनी जब नींद से जगी तो देखा कि उसकी मां घर पर नहीं है। खोजबीन करने लगी लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसकी मां मृत अवस्था में गांव के ही मो0 ताहिर के मड़हे में मृत अवस्था में मिली जिसके शऱीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। सम्भवतः किसी ने हत्या कर मड़हे में छिपा दिया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस, फॉरेन्सिक टीम तथा उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन करते हुए शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया तथा वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, मुखबिर खास की सूचना, बयान गवाहान, पारिस्थितिकीय साक्ष्य, बीटीएस, सीडीआर अवलोकन आदि के माध्यम से घटना के अनावरण हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में 3 मई को पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की सुरागरसी पतारसी की जा रही थी। विवेचना के क्रम में मुखबिर खास से जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजेश चौधरी पुत्र सियाराम चौधरी निवासी मुकाम दा0 निबिया हुसैनपुर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच घटना के दिन घटनास्थल ग्राम रायपुर, थाना खैरीघाट में मौजूद था जिसकी पुष्टि सीडीआर से पाई गयी तथा सीडीआर के अवलोकन से यह पाया गया कि वह दिनभर मृतका से मोबाइल पर बात कर रहा था जिससे शक के आधार पर राजेश से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि मृतका 45 वर्ष निवासिनी शेखनडीहा थाना मटेरा का विगत 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग राजेश के साथ चल रहा था और वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहती थी परन्तु हाल के कुछ महीनों में राजेश अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा था।
इसी को लेकर राजेश और मृतका के बीच मतभेद बढ़ने लगा जिस कारण मृतका अपनी छोटी बेटी के ससुराल में रह रही थी जिससे राजेश नाराज व आक्रोशित था जिसके चलते राजेश साजिशन 1 मई को रायपुर पहुँचा और शाम को मृतका को मिलने बुलाया जहाँ राजेश ने मृतका को शराब पिलाया और देर रात मृतका को घटनास्थल मड़हे में ले गया और उसके पेट पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव के ऊपर भूसा व पुवाल डालकर फरार हो गया। घटना के अनावरण पर अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास पुलिया के बगल झाड़ी से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया। अभियुक्त राजेश चौधरी उपरोक्त को न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों—निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read