HomeTrendingप्रभाग-1 में अतिक्रमण के खिलाफ मनपा का बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों में मचा...

प्रभाग-1 में अतिक्रमण के खिलाफ मनपा का बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कम्प

  • प्रभाग-1 में अतिक्रमण के खिलाफ मनपा का बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और सार्वजनिक रास्तों पर किए जा रहे अनधिकृत कब्जों के खिलाफ महानगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभाग क्रमांक-1 के उचितपाड़ा खंडूपाड़ा क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई की प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। सार्वजनिक स्थानों और आवागमन के मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए मनपा की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि सवाल यह भी है कि शहर में अवैध कब्जे आखिर किसकी शह पर लगातार पनपते हैं क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन अतिक्रमणों की जानकारी नहीं होती या फिर समय रहते कार्रवाई करने में जान—बूझकर अनदेखी की जाती है। प्रशासन को केवल बुलडोजर चलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं माननी चाहिए बल्कि अतिक्रमण दोबारा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी और जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी होगी। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए कार्रवाई निष्पक्ष, पारदर्शी और निरंतर होनी आवश्यक है।

 

 

 

 

Must Read